cc

गुरुवार को सपा-रालोद गठबंधन ने प्रत्याशियों की इस पहली सूची में 19 सीटें राष्ट्रीय लोकदल को जबकि सपा के हिस्से में 10 सीटे आई हैं। गठबंधन ने पहली सूची में 29 फीसदी यानी 9 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इनके अलावा गुर्जर, सैनी समुदाय को भी तवज्जो मिली है जबकि केवल एक महिला को टिकट दिया गया है। मेरठ की किठौर विधानसभा से सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को मैदान में उतारा है। जाटलैंड बागपत से आरएलडी ने अहमद हमीद को टिकट दिया है। चरथावल से समाजवादी पार्टी ने पंकज मलिक का टिकट दिया है। पंकज मलिक पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे हैं। कुछ समय पहले ही कांग्रेस से सपा में शामिल हुए थे।

मेरठ जिले में सपा-रालोद गठबंधन में सीटों को लेकर लंबे समय से अपने-अपने दावे थे। जिले की सात सीटों पर कौन लड़ेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को रालोद-सपा नेता कशमकश से बाहर आए। सपा-रालोद की संयुक्त सूची में जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गयी। दोनों ही सीटें सपा के हिस्से में आईं। मेरठ शहर से रफीक अंसारी को सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है तो किठौर से सपा के चुनाव चिन्ह पर शाहिद मंजूर मैदान में होंगे। रालोद ने अपने ट्विटर हैंडल से 29 प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी की है।

विधानसभा प्रत्याशी पार्टी कैरााना नाहिद हसन सपा शामली प्रसन्न चौधरी RLD चरथावल पंकज मलिक सपा पुरकाजी अनिल कुमार RLD खतौली राजपाल सैनी RLD नहटौर मुंशीराम RLD किठौर शाहिद मंजूर सपा मेरठ शहर रफीक अंसारी सपा बागपत अहमद हमीद RLD लोनी मदन भैया RLD साहिबाद अमरपाल शर्मा सपा मोदीनगर सुदेश शर्मा RLD धौलाना असलम चौधरी सपा हापुड़ गजराज सिंह RLD जेवर अवतार भड़ाना RLD बुलंदशहर हाजी यूनुस RLD स्याना दिलनवाज खान RLD खैर भगवती प्रसाद RLD कौल सलमान सईद सपा अलीगढ़ जफर आलम सपा सादाबाद प्रदीप चौधरी RLD छाता तेजपाल सिंह RLD गौवर्धन प्रीतम सिंह RLD बलदेव बबीता देवी RLD आगरा कैंट केएस वकील सपा आगरा देहात महेश जाटव RLD फतेहपुर सीकरी बृजेश चाहर RLD खैरागढ़ रोतान सिंह RLD बाह मधुसूदन शर्मा सपा