img 6102

पश्चिमी यूपी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब मेरठ में दो करोड़ के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। प्रॉपर्टी डीलर की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेरठ में लिसाड़ीगेट के 60 फुटा रोड समर गार्डन में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर फजाकत को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फजाकत समर गार्डन कॉलोनी में रहता है। दो करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर डी ब्लॉक समर कॉलोनी निवासी वसीम पुत्र हाजी इरशाद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार आधी रात वसीम अपने साथी के साथ बाइक पर आया और गोली मार दी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।