निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का #Tower गिरने से दो कर्मचारियों की मौत

मेरठ। जिले में हाईटेंशन लाइन का निर्माणाधीन टावर गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी है। हादसा मुंडाली में हुआ है। जहाँ पर हाईटेंशन लाइन का निर्माणाधीन टावर आज सुबह गिर गया। जिसकी चपेट में आकर छह कर्मचारी दब गए। जब तक दबे कर्मचारियों को बाहर निकलते तब तक दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद दहशत का माहौल है। घटना के तत्काल बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए ।

☛ Please Subscribe  Crimesansar  on You Tube

एलएनटी कंपनी की तरफ से मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा में हाईटेंशन लाइन के टावर का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि टावर की फाउंडेशन में घालमेल था,जितना फाउंडेशन को मजबूत होना चाहिये था उसका उतना मज़बूत फाउंडेशन नहीं बनाया गया था। आज बुधवार को लाइन खींचते समय टावर अचानक भरभरा कर गिर गया। टावर पर काम कर रहे छह कर्मचारी नीचे दब गए है। आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भेज दिया है। लेकिन इनमें से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। चार कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि एलएनटी कंपनी ने टावरों के फाउंडेशन मजबूत नहीं बनाए है, जिसकी वजह से टावर गिरा है। अन्य टावरों के गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे है। सीओ अमित राय ने बताया कि दो कर्मचारियों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें फिलहाल उपचार के लिए भेज दिया। मृतकों के नाम हसरत पुत्र सायद अली और अजमल पुत्र अफजल हुसैन, निवासी, गौरीगंज थाना रातुआ, मालदा पश्चिम बंगाल है।

☛ For more update about latest news & entertaining videos…