रार्धना में जनता की नब्ज जाचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ से सटे सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी को साधने पहुंचेंगे।
  • सीएम की रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेरठ के सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी को साधने आएंगे। उनकी जनसभा दोपहर 3:40 बजे होगी। जनसभा स्थल से 300 मीटर दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है। रार्धना इंटर कॉलेज के मैदान पर मंच बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व भाजपा पदाधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। सरधना विधानसभा में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा।

भाजपा ने यहां से डॉ. संजीव बालियान को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक रुकेंगे। रैली स्थल पर 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रार्धना गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का गांव है।